फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में पानी के लिए आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुचौली। क्षेत्र के गांव आकोदा में नहर में पानी को लेकर चल रहे धरने का रूप अब बदलने लगा है। शनिवार सुबह से राजेंद्र सिंह, लालसिंह, धर्मवीर, सुनील, सतीश पंत आकोदा, सागरमल रावत, अनिल फौजी, तेजपाल, ताराचंद, बहादुर सिंह, कैलाश पालड़ी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। धरने पर आए सोसायटी के चेयरमैन पवन सिंह यादव ने नहर विभाग के अधिकारियों से बात की और जल्द ही समस्या को दूर करने की बात कही। ग्रामीणों ने प्रशासन की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया और कहा कि यदि प्रशासन ने कोई जल्दी कार्रवाई नहीं की तो 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र यादव, नवीन यादव, पूर्व सरपंच वेदपाल, बुधराम, विश्वजीत खुराना, दर्शन आकोदा, रमेश, नरेश उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें