फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला सैनीपुरा में फंदे पर लटकी मिली विवाहित
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
मोहल्ला सैनीपुरा में एक विवाहिता ने वीरवार देर शाम फंदे से लटकी मिली। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए परेशान करने और उसे आत्महत्या करने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में सास, ससुर, पति और ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका के भाई हांसी निवासी सुनील पुत्र पृथ्वी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन निशू उर्फ निशा की शादी तीन साल पहले मोहल्ला सैनीपुरा निवासी सोनू के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी बहन की शादी में काफी दान दहेज दिया था। ससुराल वालों ने शादी के दो तीन महीने बाद उसकी बहन को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि निशा जब भी मायके जाती तो वह उन्हें सारी बातें बताती थीं। मृतका के भाई ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ससुराल वालों ने निशा को मारने की कोशिश की थी। ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे तथा उसको फोन पर बातचीत भी नहीं करने देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार की रात को उसके जीजा सोनू का उनके पास फोन आया था तो उसने निशा को कमरे में दरवाजा बंद करने की सूचना दी थी। जब वो महेंद्रगढ़ पहुंचे तो उसकी बहन चौबारे के अंदर फंदे पर लटकी हुई थी। हमने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला और उसकी बहन की नीचे उतारा। इसके बाद वो उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा मायके वालों को सौंप दिया। मृतका निशा के दो वर्ष की लड़की भी है। इस मामले में डीएसपी सतेंद्र कुमार भी मौके पर जाकर मौका मुआयना किया। डीएसपी ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें