फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम 2

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बाइक चालक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सतनाली-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर माधोगढ़ की घाटी के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, बाइक चालक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। राजबाला पत्नी त्रिलोकचंद (41) निवासी गांव बोचड़िया अपने देवर हरिप्रकाश पुत्र गजराज के साथ शनिवार सुबह सोहड़ी किसी कार्य के लिए गई थी। शनिवार शाम वापस आते समय माधोगढ़ की घाटी के पास महेंद्रगढ़ की ओर से जा रही राज्य परिवहन की बस की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस ने दोनों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने वहां राजबाला को मृत घोषित कर शव को शवगृह में रखवा दिया। हरिप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। रविवार को पुलिस ने मृतका के देवर हरिप्रकाश के बयान पर राज्य परिवहन के चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें