फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव खायरा में किराए पर रह रहे युवक ने मंगलवार रात को फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मध्यप्रदेश के गांव उजरा निवासी देवेंद्र के पिता राजकुमार ने बताया कि देवेंद्र (20)घर पर अकेला था। वह अपने परिवार सहित मजदूरी पर गया हुआ था। कार्य निपटाकर जब शाम को कमरे पर आए तो देखा कि देवेंद्र दरवाजा बंद करके फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। गांव वालों की मदद से दरवाजे को तोड़ा और देवेंद्र को नीचे उतारा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ शव गृह में रखवाया। पुलिस ने मृतक के पिता राजकुमार के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें