फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र और पुत्रवधू पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। निकटवर्ती गांव पालड़ी पनिहारा के 70 वर्षीय एक वृद्ध ने शनिवार देर शाम अपने पड़ोसी गांव पाली की बणी में जाल के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक राजेश चंद्र की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमेें उसने आत्महत्या करने के लिए अपने पुत्र और पुत्रवधू को दोषी ठहराया है। राहगीरों के देखने पर इस घटना का पता चला तो उन्होंने पाली गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह को इस की सूचना दी। सरपंच ने मौके पर पहुंच कर मृतक के जेब की तलाशी ली। इसमें उसे एक सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पहचान करके सरपंच ने मृतक के गांव पालड़ी पनिहारा के सरपंच को सूचना दी। पालड़ी पनिहारा के सरपंच मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। वहां आज पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें