कनीना। लोकसभा चुनाव के तहत दौंगड़ा चौक पर लगाए गए नाके पर चेकिंग के दौरान एक कार से एक लाख की नकदी बरामद किए है। इससे पहले कनीना टी प्वाइंट पर दो लाख रुपये गाड़ी से बरामद किए थे। मिली जानकारी के मुताबिक दौंगड़ा चौक पर डीएचओ कार्यकारी मजिस्ट्रेट मंदीप सिंह एवं एसआई वेद प्रकश की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक कार की जांच की तो उसमें एक लाख रुपये बरामद किए। कार सवार सुनील कुमार वासी फतेहपुर, थाना अटेली से इस बारे में पूछताछ की तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। टीम ने नकदी जब्त कर थाने के स्ट्रांग रूम में जमा करवा दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. गरिमा मित्तल ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर सुपरवाइजर, पीओ एवं एपीओ के लिए चुनाव करवाना जिम्मेवारी का कार्य है।