अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। महेंद्रगढ़ मार्ग पर शनिवार को गांव गुढ़ा के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव खेड़का बास पचेरी निवासी राजकुमार पुत्र रामजीलाल (23) सुरजनवास अपनी रिश्तेदारी में आया था। वहां से बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि गांव गुढ़ा के पास बोलेरो से उसकी टक्कर हो गई। इस जबरदस्त हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया ओर अस्पताल भेजा। युवक राजकुमार के पिता का करीब 3 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है जबकि माता सिंघानिया विवि पचेरी में बतौर सफाईकर्मी तैनात है। युवक राजकुमार का रिश्ता कनीना खंड के गांव में किया हुआ था जिसकी शादी नवबंर 2018 में होनी तय थी। उसकी मौत के बाद सुरजनवास रिश्तेदारी व पचेरी में मातम का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करवा परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।