अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। एक गाड़ी चालक ने कुंड क्षेत्र के पेट्रोल पंप के कारिंदे पर गाड़ी की टंकी में क्षमता से अधिक तेल डालने का आरोप लगाया है। रविवार सुबह साढे़ 11 बजे देखने को मिला। कनीना मंडी वासी कैलाश मित्तल अपनी गाड़ी से कुंड होते हुए रेवाड़ी जा रहा था। उन्होंने कुंड के एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाना चाहा। मशीन ऑपरेटर से तेल टंकी को फुल करने को कहा तो उन्होंने टंकी फुल कर दी। जब बिल की पर्ची ली तो उसमें डीजल की दर 68.37 रुपये और टंकी में 49 लीटर तेल डाला हुआ दिखाया गया। इस बारे में जब गाड़ी संचालक देवेंद्र और कैलाश ने मशीन ऑपरेटर से कहा कि गाड़ी की टंकी की क्षमता 45 लीटर की है और इसमें 49 लीटर तेल डाल दिया। यह कैसे संभव है। जबकि गाड़ी में पहले से करीब 10 लीटर तेल डला हुआ था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। पंप के कर्मचारी कर्मपाल ने बताया कि इस बारे में गाड़ी वहीं पर खड़ी हुई है पंप के डीलर को बुलाया गया है। उनके आने के बाद डाले गए तेल की पैमाइश की जाएगी।