अमीर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। निकटवर्ती गांव पालड़ी पनिहारा के बस स्टॉप के पास शुक्रवार को बाइक की टक्कर से घायल हुई 42 वर्षीया राजबाला की शुक्रवार को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। राजबाला शुक्रवार को खेत से घास लेने जा रही थी। बस स्टॉप के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद अज्ञात बाइक चालक भाग गया था। आसपास के लोगों ने उन्हें महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उनके परिजन उन्हें रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उनकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के पति रामौतार के बयान पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज उसकी तलाश आरंभ कर दी है।