फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मालड़ा में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत 18-52-02

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बुचौली। गांव मालड़ा बास की वाटर सप्लाई की डिग्गी में रविवार दोपहर एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों को पता चलने पर शव को बाहर निकाला। शव की पहचान टोनी (35) मालड़ा बास के रूप में हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि टोनी सुबह घर से खेत में नलाव करने के लिए गांव के एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर गया था। रात तक उसका पति वापस नहीं आया। वह और उसके परिवार के सदस्यों ने टोनी की काफी तलाश की। लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। रविवार दोपहर दो बजे उसके भतीजे नीरज ने घर आकर बताया कि चाचा की लाश गांव की डिग्गी में पड़ी हुई है। इतना सुनकर वह अपने जेठ कर्ण सिंह साथ लेकर डिग्गी के पास गई तो उसके पति टोनी का शव पानी में तैर रहा था। ग्रामीणों की मदद से उसके पति टोनी की लाश को बाहर निकाला जो मृत अवस्था में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था और उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें