फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। वन विभाग के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट करने एवं वन संपदा का नुकसान पहुंचाने की शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में सलिमाबाद बीट के इंचार्ज नरेश कुमार वनरक्षक ने बताया कि शनिवार रात वे श्रमिक सुरेश कुमार के साथ मिलकर गश्त कर रहे थे। उन्हें जंगल में आग जलती दिखाई दी। वहां पहुंचकर उन्होंने आग को बुझाया एवं आग ताप रहे व्यक्तियों को जंगल से चले जाने के लिए कहकर आगे बढ़ लिए। उसके बाद उन्हें आगे और आग जलती दिखाई दी। वहां पर पहुंचर उन्होंने आग को बुझाया। इसी दौरान कुछ लोगों ने आकर उनके साथ मारपीट कर दी। वनरक्षक द्वारा तहकीकात करने पर उन्होंने छह नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध उनके साथ मारपीट करने, वन संपदा को नष्ट करने एवं नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज करने की शिकायत पुलिस में दी है। सिटी इंचार्ज श्योताज से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से शिकायत आई हुई है। मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें