फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगा की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव मुलौदी में एक विवाहिता ने मंगलवार रात को अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी रेखा की शादी वर्ष 2015 में गांव मूलौदी निवासी विकास पुत्र संतलाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को उनके सुसराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कुछ समय पूर्व उन्होंने उनकी बेटी से रुपये की मांग की थी, लेकिन वे डिमांड पूरी नहीं कर पाए, इसके चलते उसके पति विकास, ससुर संतलाल, सास फूलदेवी, देवर किरोड़ी और विश्वास ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की शिकायत इन पांचों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं ससुराल पक्ष के अनुसार रेखा देर शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से झूल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें