फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार से अपने ही कनपटी पर मारी गोली, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार से अपनी कनपटी पर मारी गोली, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव उनींदा में शुक्रवार रात एक युवक ने अवैध हथियार से अपने ही सिर पर गोली मार ली। पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ले गये है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के गांव गादीपुर निवासी भोलू उर्फ दिनेश ने पुलिस में दिए ब्यान में बताया कि वह उनींदा में एक कार्यालय में कारिंदा है। उसी कार्यालय में अटाली निवासी मुन्ना उर्फ अश्वनी भी था। मुन्ना मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था मैं अपने को गोली मार लूंगा। थोड़ी देर बाद उसने गोली मार ली। गोली से घायल मुन्ना को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने कारिंदे के ब्यान पर युवक के खिलाफ आत्म हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें