फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जाति सूचक शब्द कहने का मामला दर्ज किया है। नारनौल पुरानी मंडी निवासी विकास ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह राजू ठेकेदार के पास कार्य करता है। 26 जुलाई की शाम वह ठेकेदार के कहने पर नए बस स्टैंड के समीप अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले लोगों की मोबाइल के माध्यम से वीडियो रिकार्डिंग करने आया था। आरोप है कि वहां मौजूद राकेश, नरेश, जितेंद्र और बाबूलाल आदि ने पकड़कर मारपीट की। साथ ही जाति सूचक शब्द कहते हुए उसका अपमान किया। पुलिस ने विकास की शिकायत पर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें