फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने पर गांव के युवक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। 11वीं कक्षा की छात्रा से गांव के एक युवक से छेड़छाड़ की व जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव निवासी छात्रा सरकारी स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। पीड़िता के अनुसार 13 सितंबर की रात दो बजे गांव का एक युवक बाउंड्रीबॉल फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गया। आरोपी ने चाकू दिखाकर पीड़िता को काबू कर लिया। आरोपी ने शोर मचाने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और छेड़छानी करने लगा। इसी दौरान पीड़िता के नाना की नींद खुल गई और आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता नाना के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोपी पहले भी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। तब पंचायती तौर पर गहली पुलिस चौकी में राजीनामा हो गया था। अब महिला थाना पुलिस आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें