कनीना। आईटीआई की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों व स्टाफ ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। गोशाला प्रधान नरेंद्र ठेकेदार ने कहा कि गोसेवा और स्वच्छता भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपराएं हैं। चेयरमैन विनय यादव ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों को रोजगार के साथ जिम्मेदार नागरिक बनाना भी सिखाती है। प्राचार्य संजीत कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों से जोड़ते हैं। इस मौके पर विजय वीर सिंह, राकेश कुमार, मंजीत यादव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद