नारनौल। रोपड़ सराय जोहड़ को लेकर तीन वर्षों से चल रहे केस में कोर्ट ने स्टे हटा दिया है। इसके बाद सिंचाई विभाग ने जोहड़ में पानी भर दिया जिसको लेकर ग्रामीण खुश हैं। ग्रामीणों ने विधायक डॉ. अभय सिंह यादव के प्रति आभार जताया है।
सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि गांव रोपड़ सराय के ही कुछ लोगों ने जोहड़ में पानी न डालने के लिए न्यायालय में केस दायर कर रखा था। विगत दिनों न्यायालय ने जोहड़ न भरने का स्टे हटा दिया है। इस केस की पैरवी कर रहे बाबूलाल एवं पूर्व सरपंच ग्यारसीलाल ने सिंचाई विभाग को अवगत कराया कि कोर्ट से स्टे हट गया है। इसके बाद सिंचाई विभाग ने 17 सितंबर को गांव रोपड़ सराय के जोहड़ में पानी भर दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटर से गांव धोलेडा में बने वाटर टैंक को भरा जाता है और धौलेडा बूस्टिंग स्टेशन से पानी को उठान एवं शोधन प्रणाली द्वारा क्षेत्र के गांव सरेली, गावड़ी जाट, नारेडी के दो जोहड, इस्लामपुरा , नया गांव, पाचनौता, मुसनौता,रोपड़ सराय एवं बायल समेत नौ गांव जुड़े हुए हैं। झाबर सिंह मुनीम ने बताया इस जोहड़ के भरने के बाद गांव में भूजल स्तर बढ़ेगा। इस मौके पर हनुमान नंबरदार, विजय सिंह भरगड, देशराज मुनीम, सुरेंद्र भरगड जिला पार्षद, महाराम नंबरदार, बदरी प्रशाद, शीश राम, लच्छाराम, होशियार रावत , जयनारायण, सूबेदार व कैलाश चंद मौजूद रहे।