नवनिर्वाचित पार्षद व विधायक सीताराम यादव गुरूग्राम में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए। संवाद
- फोटो : Narnol
नगर पालिका अटेली के पांच वार्डों के उपचुनाव में निर्वाचित पार्षदों ने कस्बे के विकास के लिये सोमवार को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। विधायक सीताराम यादव के नेतृत्व में नपा चेयरमैन जितिन अग्रवाल, पार्षद संजय गोयल व भाजपा नेता भी मौजूद रहे। विधायक सीताराम ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ अटेली नपा में विकास कार्य को तेजी से करवाने पर चर्चा हुई। नपा प्रधान जितिन अग्रवाल ने बताया कि अटेली कस्बे के विकास कार्यों को अंजाम देने के लिये विरोधी गुट से राजनीति मतभेद दूर कर आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया हैं। पार्षद संजय गोयल ने कहा कि विधायक के प्रयासों से एकता कायम हुई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुगनचंद सैनी, राकेश अग्रवाल, नवनियुक्त पार्षद अश्वनी यादव व सुरेश शर्मा मौजूद रहे।