फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पार्षदों ने जताई नालों की सफाई को लेकर असंतुष्टि, अब जेटिंग व सक्शन मशीन के साथ होगी सफाई

Wed, 09 Aug 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के कई पार्षदों ने शहर के नालों की हो रही सफाई को लेकर जिला नगर आयुक्त के सामने असंतुष्टि जाहिर की और कहा कि नालों की अधूरी सफाई की जा रही है। कई नालों की तो सफाई भी नहीं हुई। पार्क गली और बस अड्डा पुलिया का हाल बुरा है। बरसात आते ही पानी जमा हो जाता है। इस पर जिला नगर आयुक्त ने ठेकेदार से भी जवाब मांगा है। वहीं जिला नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क गली और बस अड्डा पुलिया की सफाई दोनों तरफ जेटिंग व सक्शन मशीन लगवाकर की जाएगी। यदि मशीन जन स्वास्थ्य विभाग से ली जाएगी या फिर ठेकेदार बाहर से लेकर आएगा। इससे सभी नालों की पूरी सफाई करवाई जाएगी। यदि किसी अन्य जगह पर भी ऐसी समस्या होगी तो वह भी मशीन से करवाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पार्षदों ने शहर की स्ट्रीट लाइट न जलने की शिकायत भी रखी, जिस पर जिला नगर आयुक्त ने ठेकेदार से पूछा तो उसने बताया कि उनके पास वायर और क्लीप की कमी है। यदि बडे़ क्लीप मिल जाएंगे तो शहर में लगे बडे़ नए खंभे पर क्लीप लगाकर मुख्य मार्गों पर 55 लगा दी जाएगी। इस दौरान चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि यदि पार्षद स्ट्रीट लाइट व नालों की सफाई के काम को लेकर अपनी संतुष्टि लिखकर देंगे, तभी उनकी पेमेंट करवाई जाएगी।

गोशाला का किया निरीक्षण, मिली चारे की कमी
मंगलवार को चेयरपर्सन कमलेश सैनी व अन्य पार्षदों ने मंगलवार को रघुनाथपुरा स्थित नंदीशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नंदीशाला प्रबंधकों ने बताया कि पिछले चार माह से नगर परिषद अधिकारियों से मिलने वाली 2 लाख रुपये की राशि नहीं मिली है। इस कारण चारे की कमी चल रही है। अब 8 लाख रुपये की राशि हो चुकी है। यदि राशि मिल जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। वहीं प्रबंधकों ने बताया कि दानकर्ताओं से ट्रैक्टर-ट्राली की व्यवस्था की गई है। वहीं दो-तीन दिन पहले गोवंश को खुले में फेंके जाने का मुद्दा भी सामने आया। लोगों ने बताया कि कुछ गौशाला वाले यहां मृत गायों को डालकर जाते हैं और बदनाम नंदीशाला हो रही है।
विज्ञापन


शहर में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर एक्सईएन से मिली चेयरपर्सन
शहर के कई वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी निजामपुर स्थित कार्यालय में एक्सईएन आरसी गौड़ से मिली। चेयरपर्सन ने बताया कि शहर क वार्ड नंबर-15, वार्ड नंबर-एक, किला रोड, दिल्ली वाली ढाणी व अन्य जगह गंदा बदबूदार पानी आ रहा है। इसे ठीक करवाया जाए। इस पर एक्सईएन ने जेई को आदेश दिए कि एक सप्ताह में लाइन चेक कराकर समस्या का समाधान किया जाए। वहीं चेयरपर्सन ने विभाग में लगे लाइनमैन को भी दोबारा काम पर रखने की बात कही।


गोशाला का निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों से बात कर जल्द पेमेंट कराने का काम किया जाएगा। वहीं स्ट्रीट लाइट न जलने व नालों की सफाई का मामला भी उठा है। यह सब ठीक होने पर ही पेमेंट होगी। शहर के गंदे पानी को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जल्द समाधान होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल।


शहर में अब अधिकतर जगह पानी साफ आ रहा है। जहां गंदा पानी आने की शिकायत है, उसे चेक कराकर ठीक कराया जा रहा है।
-आरसी गौड़, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें