फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के चहुंमुखी विकास के दावे करने वाले पार्षद हुए दो फाड़, खींचतान में उलझ गया निर्माण

Wed, 26 Jun 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 65 धोलपोश गोशाला महेंद्रगढ़ के पास टूटा सड़क मार्ग---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो वर्ष पूर्व शहर के चहुंमुखी विकास के दावे कर अपने-अपने वार्डों से जीतकर आए 15 पार्षद अब दो फाड़ हो गए हैं। दो धड़ों में बंटे इन पार्षदों से अब शहरवासी भी विकास की उम्मीद छोड़ चुके हैं। पिछले सात साल में लोगों की मांग के अनुसार कोई भी योजना धरातल पर नहीं उतरी।
विज्ञापन

19 जून 2022 को हुए वार्ड पार्षदों के चुनाव में अपने-अपने वार्डों के विकास के दावे करने वालों को लोगों ने भी बड़ी उम्मीद से जिताकर शहर की सरकार में शामिल कराया था, लेकिन किसी भी वार्ड में विकास के नाम पर यह पार्षद एक ईंट तक नहीं लगा पाए हैं। वहीं लंबे समय तक नगर पालिका के प्रमुख पद भी रिक्त पड़े रहे थे।
15 जुलाई 2022 को शहर के चहुंमुखी विकास के लिए एकजुटता की शपथ लेने वाले पार्षद अब नगर पालिका हाउस की बैठकों में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप तक सिमट गए हैं। दो साल में विकास को लेकर करीब 15 करोड़ रुपये के 30 से अधिक योजनाओं पर प्रस्ताव हो चुके हैं, लेकिन काम शुरू करने के लिए प्रक्रिया तक शुरू नहीं हुई है। शहरवासी शहर में नगरपालिका से विकास कार्याें का इंतजार कर रहे हैं। नगर पालिका में अधिकारियों के रिक्त पद भरे जाने के बाद शहरवासियों को विकास कार्यों के लिए कुछ उम्मीद जगी थी। इस कार्यकाल के दौरान विकास को लेकर नपा हाउस की करीब सात बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में विकास को लेकर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

पिछले पांच साल भी चढ़ गए थे आपसी खींचतान की भेंट
वर्ष 2016 से 2021 के बीच नगर पालिका का पांच साल का कार्यकाल भी आपसी खींचतान की भेंट चढ़ गया था। इस योजना में नपा प्रधान रीना बंटी व पार्षद दो धड़ों में बंट गए थे। नपा की अधिकतर बैठकों में जमकर हंगामा होता रहा और शहर विकास के मामले में लगातार पिछड़ता गया। प्रधान रीना बंटी को एक मामले में प्रधान पद से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उपप्रधान रमेश को प्रधान पद पर बैठाया गया था, लेकिन हालात नहीं सुधर पाए। इसके बाद जून 2021 से जून 2022 तक एक साल तक नपा प्रशासक के रूप में तत्कालीन उपमंडल अधिकारी दिनेश कुमार के हाथों में नपा का चार्ज रहा। इस दौरान कुछ विकास कार्य हुए तो उनमें भी अनियमितता व धांधली के आरोप लगाते हुए कुछ लोगों द्वारा शिकायतें दी गईं, जिनकी अभी तक जांच चल रही है।
अब 27 व 28 जून को होगी वित्तीय कमेटी व नपा हाउस की बैठक
अब नगरपालिका व प्रधान सचिव की ओर से 27 जून को वित्तीय कमेटी की बैठक और 28 जून को नपा हाउस की बैठक बुलाई गई है। हालांकि यह बैठक भी हंगामे की भेंट चढ़ सकती हैं।

नपा की ओर से 27 व 28 जून को वित्तीय व हाउस बैठक की जाएगी। इन बैठकों में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास रहेगा। इसके लिए पार्षदों व अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। बैठक के दौरान केवल विकास पर चर्चा होगी। कोई भी पार्षद हंगामा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें