फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पार्षद पर अभद्रता व धक्कामुक्की करने का आरोप

Wed, 03 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका कनीना में तैनात लिपिक श्याम लाल ने वार्ड पार्षद 14 राजेंद्र लोढ़ा पर अभद्रता व धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लिपिक श्यामलाल ने सचिव को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को सुबह 6:30 बजे स्वच्छता अभियान में उपस्थित होकर सफाई कार्य करा रहा था। इसी दौरान कचरा उठाकर ट्रैक्टर में डालने के समय राजेंद्र लोढ़ा मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर उनके साथ अपशब्द कहे तथा धक्का-मुक्की की। नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी ने बताया कि सचिव का पास फोन आया था। उन्होंने पूरी घटना बताई उसके बाद वार्ड पार्षद 14 पार्षद से बात हुई उन्होंने बताया कि उनकी ओर से इस तरह की कोई भी अभद्रता नहीं की गई है। वीरवार को कार्यालय जाकर इस बारे में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें