फोटो संख्या:70- श्रीरामलीला परिषद में बैठक करते परिषद के सदस्य--स्रोत- परिषद
महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद ने बैठक में 22 जनवरी को राम दीपावली का आयोजन करने की योजना बनाई। रामलीला परिषद के कार्यकारी प्रधान अमित मिश्रा, उप प्रधान रामचंद्र जांगड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री रामलीला परिषद में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रीराम महोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त पदाधिकारियों और नगरवासियों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक अतुल दीवान, कोषाध्यक्ष राजेश लावणिया, सलाहकार राजेंद्र पोपली, प्रवीण दीवान, सतीश मौजूद रहे। संवाद