फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के 10 साल के शासन में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई का रहा बोलबाला : राव दानसिंह

Wed, 02 Oct 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:75-गांव जासावास में  ग्रामीणों को संबो​धित करते कांग्रेस  प्रत्याशी राव दान ​सिंह--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाजपा के दस साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, किसान और महिलाओं के उत्पीड़न का बोलबाला रहा है। आज प्रदेश का मतदाता कांग्रेस की ओर देख रहा है और कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। यह विचार कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह ने गांव जासावास, मेघनवास, बुचौली, आकोदा, दुलोठ अहीर, शहर के आंबेडकर भवन, परशुराम चौक व मोहल्ला महायचान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

राव दानसिंह ने कहा कि वीरवार को महेंद्रगढ़ गांव बवानियां में होने वाली विजय संकल्प रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्यातिथि होंगे। यह रैली ऐतहासिक होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल केवल वायदे ही किए है तथा जनता परेशान होती रही। भाजपा के राज में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा, हर स्तर पर भ्रष्टाचार रहा जिसने आम आदमी को और निचले स्तर पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना का सबसे ज्यादा नुकसान हरियाणा और खासकर दक्षिण हरियाणा का हुआ है। प्रदेश से पहले हर साल पांच हजार युवा फौज में भर्ती होते थे। लेकिन अब केवल 250 ही भर्ती हो पाते हैं। इस सरकार के काम को सभी ने तोलकर देख लिया है और सभी कह रहे हैं हरियाणा में कांग्रेस आ रही है, भाजपा जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें