जिले में लगातार पांचवें दिन सोमवार को सात नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 200 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 114 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 86 केस अभी भी एक्टिव है। संक्रमितों में एक नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स व बैंक कर्मी समेत अन्य शामिल हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नए संक्रमितों की डॉक्टरों की टीम ने ट्रैवल हिस्ट्री ली है। उनके संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग की जाएगी। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 5767 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 426 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।