नारनौल। जिले में बुधवार को कोई भी नया कोरोना संक्रमित केस नहीं आया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21689 है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 21534 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 154 संक्रमितों की मौत हुई है। कोरोना का एक केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 25 अगस्त तक 206225 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 105859 मरीजों में सामान्य बीमारियां पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड के लिए अब तक जिले से 341138 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1845 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।