फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेपी के पूर्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह बव्वा की कोरोना से मौत

विज्ञापन
राव अमरसिंह - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जन नायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी लेबर कमिश्नर राव अमर सिंह बव्वा की कोरोना से मौत हो गई। वो लगभग 82 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चले रहे थे। दो दिन उनका महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में एनटीपीसीआर कोविड जांच करवाई गई थी जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बाद में परिजनों ने उनको रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर चिकित्सकों ने एंटीजन रेपीड से उनकी कोरोना जांच की, जो पॉजिटिव पाई गई। शनिवार की देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रेवाड़ी प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार करवाया। यह जानकारी उनकी भानजे राजकुमार ने दी। इसके अलावा निजी अस्पताल के मैनेजर जेपी यादव ने कोरोना से मौत की पुष्टि की। उनके निधन पर अनेक सामाजिक राजनीति व धार्मिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फोन कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें