फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहली बार महेंद्रगढ़ आईटीआई में होगा दीक्षांत समारोह

Sat, 16 Sep 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तैयारियां शुरू कर दी गई। वर्ग अनुदेशक व इंचार्ज करतार सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ आईटीआई में दीक्षांत समारोह पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले नारनौल में किया जाता था। इसमें आईटीआई में इस वर्ष पास आउट विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए लेकर आईटीआई में मीटिंग करके स्टाफ सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस वर्ष महेंद्रगढ़ आईटीआई में 365 विद्यार्थियों ने परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 336 विद्यार्थी उर्तीण हुए है। 301 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से लेकर उर्तीण रहे है। ओवरआल महेंद्रगढ़ आईटीआई में 92 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उर्तीण की है। पहले यह समारोह 17 सितंबर को किया जाना था लेकिन किसी कारणवश 17 सितंबर को कैंसिल कर दिया है। जल्द ही अगली तारीख तय करके इस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पहले से ही तैयारियां शुरू की दी गई है। समारोह में ग्रुप डांस, भाषण प्रतियोगिता, संगीत नाटिका, एकल नृत्य, प्रदर्शनी सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएमसी में अंकित कुमार प्रथम,सचिन द्वितीय तथा हिमांशु तृतीय स्थान, डीएमएम में कुलदीप प्रथम, कपिल यादव द्वितीय, अमोग ने तृतीय स्थान, इलेक्ट्रीशियन में रवीन ने प्रथम, प्रवेश कुमार ने द्वितीय, कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सुप्रीडेंट राय सिंह, ट्रेनिंग सहायक पुनीत कुमार, जीआई संदीप कुमार, रोहताश सिंह, चंद्रप्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें