फोटो नंबर-15राजकीय महाविद्यालय में योगाभ्यास करते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत: संस्थान
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी, एनएसएस और रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य प्रो. राजवीर सिंह के निर्देशन में हुआ। योग जागरूकता और नशा विरोधी रैली निकाली गई, योगासन करवाए गए और नशीले पदार्थों के खिलाफ शपथ ली गई। प्राचार्य ने हर घर योग, आमजन निरोग का संदेश दिया। डॉ. हवा सिंह ने योग को प्राचीन और प्रमाणित पद्धति बताया। पखवाड़े में योग अभ्यास, साइकिल रैली और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। संवाद