फोटो 23: विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाते सरपंच व अन्य। स्रोत: ग्रामीण
- फोटो : संवाद
मंडी अटेली। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत मुंडिया खेड़ा की व्यायामशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम भूमि बहाली मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता के तहत पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाई गई। सरपंच महेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जल एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि आज हम पेड़ों और पानी को नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। संवाद