फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साइकिल यात्रा से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पर्यावरण संरक्षण और पेड़ लगाने का संदेश लेकर कोसली से शुरू हुई साइकिल यात्रा रविवार को महर्षि च्यवन की तपोस्थली ढोसी धाम पहुंचकर संपन्न हुई। डॉ. महावीर सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा का नसीबपुर में सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों ने राव तुलाराम शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। कुलताजपुर में सरपंच विक्रम सिंह यादव ने यात्रियों का स्वागत किया। समापन पर लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूकता फैलाने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें