फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जांगिड़ ब्राह्मण सभा के खंड प्रधान बने ठेकेदार मदन लाल

Mon, 17 Jun 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा की बैठक रविवार को विश्वकर्मा धर्मशाला कनीना मंडी में हुई। इसमें जांगिड़ समाज के कनीना खंड प्रधान का चुनाव किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से ठेकेदार मदनलाल जांगिड़ ब्राह्मण सभा खंड कनीना के प्रधान चुने गए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक सदस्य सेवानिवृत कैप्टन सूरजभान सीहोर ने की। मैनेजर विजय पाल ने अपनी सभा के तीन वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। निवर्तमान प्रधान ठेकेदार ओमप्रकाश आर्य ने त्यागपत्र दिया। अशोक पैकन जिला प्रधान, सीताराम मीडिया प्रभारी की उपस्थिति में खंड के प्रधान के लिए सभी सदस्यों से सुझाव मांगे गए। संयुक्त विचार विमर्श के बाद राधेश्याम जांगिड़ ने ठेकेदार मदन लाल कोटिया के नाम का प्रस्ताव किया जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद ठेकेदार मदन लाल को सर्व सम्मति से खंड कनीना की जांगिड़ ब्राह्मण सभा का प्रधान चुन लिया गया। मदन लाल प्रधान ने कहा कि वे समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को निभाएंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।
उन्होंने बताया कि समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता और गरीब विद्यार्थियों को सहयोग देने के लिए कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता है। सभा के निवर्तमान प्रधान ठेकेदार ओमप्रकाश नव निर्वाचित प्रधान को अपना चार्ज सौंपा। जिला प्रधान अशोक पैकन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में जिला महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक सक्रिय खंड कनीना की सभा रही जिसने जांगिड़ समाज कनीना के सभी गांवों को एकसूत्र में जोड़ने का कार्य किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मास्टर सोमदत्त, हेडमास्टर वीरेंद्र सिंह कैमला, पदमेंद्र जांगिड़, हंसराज सेहलंग, राकेश सीहोर, सूबे सिंह पूर्व सरपंच, अशोक कुमार नांगल, महावीर ठेकेदार, सेवानिवृत कैप्टन सुरेंद्र पाल रसूलपुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें