फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार गहने और 2.70 लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार लाखों के गहने और दो लाख 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेड़ी निवासी नरेंद्र सिंह घर का निर्माण कर रहा था। निर्माण कार्य का ठेका अमर सिंह उर्फ कबूल निवासी झांसी उत्तर प्रदेश को दिया हुआ है। आरोपी एक माह से पीड़ित के घर पर ही रह रहा था। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि 20 फरवरी को वह बीमार हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान पत्नी सरोज देवी भी अस्पताल में रही और घर पर अमर सिंह था। इस दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर गहने व नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर आया तो अमर सिंह नहीं मिला। आरोपी एक सोने की अंगूठी, दो लोंग, दो कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी जेवरात, चांदी के सिक्के 14, पाजेब समेत अन्य प्रकार के गहने और 2,70,000 ले गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें