फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड जोन में शामिल नारनौल में चौथे दिन गर्मी का कहर जारी

विज्ञापन
नारनौल में महाबीर चौक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों के बीच लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में कूलर, पंखे व एसी भी गर्मी के आगे फेल हो गए हैं। दोपहर को गर्मी के कारण बाजार व सड़कें वीरान नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी। दूसरी ओर गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली के लंबे कट लगने शुरू हो गये है। तापमान में बढ़ोतरी व लू चलने से कुलर व एसी की डिमांड भी बढ़नी शुरू हो गई। लॉकडाउन के चलते सामान की कम सप्लाई के चलते दुकानदारों ने डिमांड के अनुसार कुलर व पंखों के दाम भी बढ़ा दिये है। पहले छोटा कूलर 1600 रुपये में मिल रहा था वहीं कूलर अब दो हजार रुपये में मिल रहा है। दुकानदार सुधीर ने बताया कि लॉकडाउन के चलते दिल्ली से माल नहीं मिलने से कूलरों के रेट बढ़ गये है। पहले जो सामान कम कीमत में मिलता था अब वह ज्यादा कीमत में मिल रहा है। जिसके कारण कूलरों व अन्य सामान के रेटों में बढ़ोतरी हो रही है। रेड जोन में शामिल नारनौल में लगातार गर्मी का कहर जारी है। डीसी जगदीश शर्मा ने लोगों को गर्मी को देखते हुए घर में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें