फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्य डाकघर के क्वार्टर की टूटी चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू

Mon, 26 Feb 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रेलवे रोड पर स्थित मुख्य डाकघर के पास बने क्वार्टर चहारदीवारी का कार्य शुरू हो गया है। यह करीब एक साल पहले आंधी की वजह से चहारदीवारी का आगे व पीछे का कुछ हिस्सा गिर गया था। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आवारा कुत्ते, गोवंश और सुअर क्वार्टर के अंदर घुस जाते थे। जिससे हर समय बच्चों व बुजुर्गों को डर लगा रहता था, लेकिन अब टूटी दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसकी वजह से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बता दे कि इन क्वार्टरों में डाक विभाग के कर्मचारी व अधिकारी परिवार सहित रहते हैं। चहार दीवारी टूटने से साल भर से स्थानीय लोग परेशान थे। अब डाक विभाग की तरफ से चहार दीवारी का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




अमर उजाला ने 31 जनवरी को उठाया था प्रमुखता मुद्दा


क्वार्टर में रहने वालों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने डाकघर क्वार्टर की चहारदीवारी गिरी, नहीं हुआ निर्माण शीर्षक से 31 जनवरी को प्रमुखता से मुद्दा उठाया था। जिसके बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चहारदीवारी का कार्य शुरू करवाया। चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा होने से क्वार्टरों में रहने वालों को राहत मिली है।

अमर उजाला द्वारा समस्या को उठाने के बाद प्रक्रिया में तेजी आई और अब मेंटनेंस का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जल्द ही टूटी चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अशोक कुमार गर्ग, पोस्ट मास्टर मुख्य डाकघर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें