फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठेकेदार की पेमेंट रुकने से 2.62 करोड़ के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य अटका

Sun, 05 May 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल 2.62 करोड़ रुपये से बनने वाले शहर के एकमात्र सामुदायिक भवन का काम अटक गया है। शहर की सब्जी मंडी के पास निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का 90 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद अब ठेकेदार को पेमेंट अप्रुवल कमेटी की ओर से भुगतान नहीं किया गया। शहर की 50 हजार की आबादी के लिए एकमात्र सामुदायिक भवन का निर्माण 5 मई 2022 को शुरू किया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से शहर की सब्जी मंडी के नजदीक लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की थी। ठेकेदार की ओर से 5 मई 2022 को निर्माण कार्य शुरू किया गया था। 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने के बावजूद भी ठेकेदार को अभी तक महज 65 लाख रुपये की पेमेंट हो पाई हैं। नगर पालिका की तकनीकी शाखा की ओर से 67.87 लाख रुपये का दूसरा बिल फरवरी में किया गया था, लेकिन अभी तक बिल अदायगी नहीं हो पाई है। ठेकेदार का कहना है कि बिना बिल भुगतान के कारण निर्माण कार्य पूरा करने में देरी हो रही है।


निर्माण में पहले ही हो गई थी देरी, अब लटका दिया ताला
बता दें कि नगर पालिका की ओर से कम्यूनिटी सेंटर बनाने के लिए निशानदेही समय पर नहीं कराई गई। इस भूमि पर कुछ अवैध कब्जे थे जो समय पर नहीं हटाए गए। सब्जी मंडी और कॉलोनी निवासियों की ओर कूड़ा डाला गया था जो समय पर नहीं उठाया गया। साइट नीची जगह में होने के कारण बार-बार बारिश के दिनों में पानी भर जाता था। नगर पालिका में स्थाई तकनीकी अधिकारी व कर्मचारी नहीं रहे, जिस कारण निर्माण कार्य पूरा करने में देरी हुई। वर्ष 2022 में हुए नगर पालिका के चुनाव में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी होने के कारण निर्माण कार्य को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। इसके बाद जनवरी 2024 में पेमेंट अप्रुवल कमेठी का गठन किया गया था। अभी तक ठेकेदार को पेमेंट नहीं की गई है जिसके कारण अब जिम्मेदारों ने इस पर ताला लगा दिया है।
विज्ञापन


यह मिलनी थी शहरवासियों को सुविधा
सामुदायिक भवन में तीन बड़े कमरे, एक बड़ा हॉल जिसमें 500 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकें, एक बड़ा किचन बनाया हुआ है। ऊपर जाने के लिए दोनों तरफ सीढ़ियां लगाई गई हैं। प्रत्येक में अलग से शौचालय की सुविधा भी है। इसके अलावा आमजन के लिए एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है। शहरवासियों को छोटे-मोटे सामूहिक आयोजनों के लिए निजी समारोह स्थलों की ओर देखना पड़ता है। इसके लिए उन्हें भारी भरकम राशि भी खर्च करनी पड़ती है। सामुदायिक भवन का महज 10 प्रतिशत ही निर्माण शेष है, ऐसे में जिम्मेदारों ने पेमेंट करने की बजाए भवन के मुख्य गेट पर अधूरे निर्माण में भी ताला जड़ दिया है।
-

वर्जन
जनवरी में नपा की पेमेंट अप्रुवल कमेटी का गठन किया गया था। इससे पहले नपा में स्थाई अधिकारियों के नहीं होने से बिल पास नहीं हो सके थे। लंबे समय बाद अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। अब आचार संहिता हटते ही ठेकेदार की पेमेंट कर इसका शेष कार्य पूरा करा लोगों को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें