फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नाले का निर्माण अधूरा, हादसों का इंतजाम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बीचों-बीच बरसाती पानी की निकासी के लिए बने छलक नाले के अधूरे पड़े निर्माण कार्य से आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। नगर परिषद प्रशासन गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। इस छलक नाले के निर्माण को पूरा करवाने के लिए हर बार पार्षद नगर परिषद की बैठक में आवाज उठाते हैं, लेकिन फिर भी इस पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इस छलक नाले का काम अधूरा पड़ा है, लेकिन कई जगह इस नाले के साथ जाली लगाई जानी बाकी है, जिसकी वजह से वीरवार को गाय नाले में गिर गई। गाय को निकालने के लिए मोहल्ले के लोगों व श्री अनाथ गोशाला के कर्मचारियों ने घंटों कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से गाय को छलक नाले से बाहर निकाला गया। नाले से गाय निकाल रहे मोहल्ले के लोगों का कहना था कि अगर नाले के साथ जाली लगाने का कार्य पूरा कर दिया जाए तो आज यह गाय नाले में नहीं गिरती। लोगों ने कहा कि नाले के साथ-साथ यही पर एक 200 मीटर की सड़क तोड़ी गई थी जो करीब सात-आठ महीने बीत जाने के बाद भी नहीं बनी।
विज्ञापन

छलक नाले में पहले भी गिर चुके हैं लोग
लोगों ने बताया कि इस छलक नाले के अधूरे निर्माण के कारण पुल बाजार के पास एक व्यक्ति गाड़ी का पीछे करते समय इसमें गाड़ी सहित गिर गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा चांदुवाड़ा के पास स्कूटी सवार एक वकील भी इसमें गिर गया था।

27 करोड़ में छोड़ा गया था टेंडर
छलक नाले के नवनिर्माण का कार्य 27 करोड़ रुपये में छोड़ा गया था। इसके बाद करीब तीन-चार करोड़ रुपये और बढ़ाए गए थे। इस निर्माण कार्य में ठेकेदार की पेमेंट समय पर नहीं होने के कारण इसका कार्य बीच में छोड़ दिया गया। पिछले करीब पांच-छह महीनों से इसका निर्माण कार्य बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छलक नाले का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए हमारा प्रयास चल रहा है। जल्द ही ठेकेदार को पेमेंट करवा कर निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।
दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें