फोटो 13 मूर्तियों का अनावरण करते मुख्य अतिथि अतरलाल व अन्य। स्रोत: ग्रामीण
मंडी अटेली। गांव भोड़ी में शिव मंदिर का पुनः निर्माण कराने के बाद धार्मिक समारोह आयोजित कर शिव परिवार की मूर्तियों की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी अतरलाल ने मूर्तियों का अनावरण किया। इस अवसर पर विशाल यज्ञ, हवन और भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद