मंडी अटेली। कांग्रेस पार्टी की ओर से वीरवार को वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन के तहत विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह ने बताया कि प्रदर्शन में जिला प्रभारी और उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया और किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर कृष्ण राव मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब नेशनल बैंक के पास इकट्ठा होंगे और वहां से पुराने बस स्टैंड तक रोष मार्च निकालेंगे। इस दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया जाएगा। संवाद