कनीना। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह रविवार को कनीना आएंगे। वह शाम चार बजे रेवाड़ी टी-पॉइंट पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा होगी। कनीना खंड कांग्रेस अध्यक्ष रामकिशन यादव कोटिया ने कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की। संवाद