नारनौल। स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में वीरवार को पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मांडैया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि आने वाली 17 मार्च को यादव धर्मशाला नारनौल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज बागड़ी आ रहें हैं।
वह जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल फांडन कलवाडी, प्रदेश महासचिव जसवंत भाटी, रामसिंह जोया अध्यक्ष एससीसी एकता मंच व आजाद सिंह मांदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।