फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस नहीं रही, अब तो बापू-बेटे की पार्टी बची है : किरण चौधरी

Sun, 29 Sep 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02नारनौल में पत्रकारों से बातचीत करती राज्यसभा सांसद किरण चौधरी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पूर्व सीएम हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि हरियाणा में अब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, अब केवल बापू व बेटे की भ्रष्ट पार्टी बची है। किरण रविवार को अपने हुडा सेक्टर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात कर रहीं थीं।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने अपने निवास पर समर्थकों के साथ बैठक की। इसमें पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा इस क्षेत्र की जनता के साथ सही न्याय भाजपा सरकार में ही हुआ है। पहले यहां के होनहार बच्चों को नौकरियां तक नहीं मिलती थी। कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में हम नौकरी लगवाने वालों की पर्चियां लेकर उनके पीछे-पीछे घूमा करते थे, इसके बाद भी केवल रोहतक क्षेत्र के लोगों को ही नौकरियां मिलती थी।
कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों को ही दिया टिकट

किरण ने कहा, भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कहने वाली कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों को ही टिकट देकर चुनाव लड़ा रही है। कहा, कांग्रेस के हौसले टूट चुके हैं और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें