फोटो नंबर-20पत्रकारों से बातचीत करती लवली यादव।
मंडी अटेली। युवा कांग्रेसी नेता लवली यादव व उनकी धर्मपत्नी दीपिका यादव ने वीरवार को अटेली स्थित पावर हाउस के सामने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर अटेली से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि वह एक उच्च शिक्षित होने के साथ कांग्रेस के पिछले 18 वर्षो से धरातल पर पार्टी जो जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगे हुए हैं। अगर पार्टी महिला को टिकट प्रदान करती है तो उनकी पत्नी दीपिका यादव जो अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव गुढ़ा की बेटी है, इसके अलावा वह भी उच्च शिक्षित एमटेक, एमबीए होने के कारण पार्टी की अपने पति के साथ समर्पित कार्यकर्ता है। युवा नेता लवली यादव ने कहा कि उसने अटेली क्षेत्र के मुद्दों व जनसमस्याओं को लेकर 2006 से शुरूआत की थी।