फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया

Sun, 05 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एसपी नितिश अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस लाइन नारनौल स्थित मीटिंग हॉल में अपराध जांच शाखाओं के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में एसपी नितिश अग्रवाल की मौजूदगी में एएसपी प्रबिना पी, अपराध जांच शाखा नारनौल व महेंद्रगढ़, स्पेशल स्टाफ कनीना, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के संबंध में उच्चाधिकारियों के आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व क्षेत्र में शांति व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी आपस में लगातार संपर्क व तालमेल बनाए रखें। सभी आपस में सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान करते रहें। किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करें। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों की गतिविधियों पर निगाह रखते हुए समुचित कार्रवाई करें। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। पुलिस लाइन नारनौल में एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक की बिल्डिंग का निरीक्षण किया और साथ ही साफ-सफाई का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें