फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों और अभिभावकों का प्रकृति परीक्षण किया

Tue, 17 Dec 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को गणेश काॅलोनी स्थित सर्वोदय हाई स्कूल में किया गया।
विज्ञापन

विभाग की निदेशक डॉ. संगीता नेहरा और बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास गुजरवार के निर्देशन में आयोजित शिविर में महाविद्यालय के लगभग डेढ़ दर्जन डाॅक्टरों और छात्रों की टीम ने शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का प्रकृति परीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. कुमार आनंद ने स्वास्थ्य ठीक बनाए रखने के लिए घरेलू उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। वहीं डॉ. डिंपल ने प्रकृति परीक्षण के महत्व को रेखांकित किया। इससे पूर्व वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. रामनिवास मानव ने बतौर मुख्य अतिथि शिविर का उद्घाटन किया। विद्यालय के संरक्षक दलजीत शास्त्री, सचिव सुबोधकांत और प्राचार्य अमीचंद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें