नारनौल। गांव खातौली अहीर निवासी एवं भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष रोहतास यादव के निधन पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत रोहतास यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि रोहतास यादव का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे उनके गहरे मित्र थे। उन्होंने ईमानदारी और सादगी को जीवन का आधार बनाया तथा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सराहनीय योगदान दिया। संवाद