फोटो नंबर- 21अटेली स्थित बीडीपीओ कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर के दौरान महिला सरपंचों को जा
- फोटो : स्रोत : संस्थान
मंडी अटेली। बीडीपीओ कार्यालय में बुधवार को बदलाव का नेतृत्व एवं महिला अनुकूल पंचायत विषय पर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम में खंड अटेली की महिला सरपंचों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर रेणु कुमारी ने कहा कि महिला सरपंचों को अपने पंचायतों में नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला सरपंचों को अपने पंचायतों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। जिला कार्यक्रम संचालक योगेश शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सरपंचों को अपने पंचायतों में प्रभावी निर्णय लेने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है।