फोटो संख्या:86- सतनाली में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते साधु--स्रोत- आयोजक
सतनाली। गोशाला रोड स्थित मंदिर में सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ महाराज के दसवें भंडारे और दो दिवसीय जागरण का समापन किया गया। महंत योगी जितेंद्र नाथ महाराज ने बताया कि 24 जून की रात भव्य जागरण हुआ जिसमें कई प्रसिद्ध भजन गायकों ने शानदार प्रस्तुति दी। 25 जून को हवन के बाद भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश फौजी ने एक लाख रुपये और शक्ति सिंह ने एक लाख 11 हजार रुपये मंदिर कमेटी को भेंट किए। संवाद