फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल तक करें ऑनलाइन स्व-गणना : एसडीएम

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- लघु सचिवालय में जनगणना की विस्तृत जानकारी से युक्त विज्ञापन शुभारंभ करते एसडीएम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में आमजन को आगामी जनगणना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया। एसडीएम योगेश सैनी ने जानकारी से युक्त विज्ञापन स्थापित किया जिसके माध्यम से नागरिकों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया व उसमें सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से संबंधित सटीक आंकड़े प्राप्त होते हैं। नागरिक 16 से 30 अप्रैल तक निर्धारित अवधि में स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार अजय कुमार, सहायक चार्ज अधिकारी जनगणना राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक शर्मा, तहसील कानूनगो नरेश सिंह, दिनेश शर्मा, शंकर, शिवकुमार, कविराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें