फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुर्घटना मामलों में 1 करोड़ 12 लाख 40 हजार रुपए का दिया मुआवजा

Sun, 12 May 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13 नारनौल लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।
विज्ञापन
नारनौल/महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार शनिवार को न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सीजेएम शैलजा गुप्ता ने बताया कि इस लोक अदालत में वाहन दुर्घटना मुआवजा केस, वैवाहिक मामले, जमीन अधिग्रहण मुआवजा से संबंधित मामले, दीवानी मामले जैसे की किराया, बैक ऋण, बच्चों व पत्नी के लिए भरण-पोषण, चैक बाउंस व राजीनामा योग्य फौजदारी मामलों को रखा गया। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में कुल 9555 केस निपटारे के लिए रखे गए। इनमें से 5533 केसों का फैसला किया गया। इसमें से 25 मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामलों में कुल 1 करोड़ 12 लाख 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 चलाया हुआ है। इस पर भी आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने बताया कि नारनौल में अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन अमित सिहाग व सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुराग यादव, कनीना में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रवीण कुमार व महेंद्रगढ़ में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रदीप कुमार न्यायाधीशों की बैचों द्वारा फैसले किए गए।

फोटो नंबर- 13 नारनौल लोक अदालत में केसों का निपटारा करते न्यायाधीश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें