फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उमस व गर्मी से आमजन परेशान, कल बारिश के आसार

Sun, 21 Jul 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में मानसून की रफ्तार सुस्त और कमजोर हो गई हैं। इसकी वजह से उमस भरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 22 जुलाई को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दो दिन से मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य रात के तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। इसके साथ नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 22 से 24 जुलाई के दौरान मौसम में बदलाव और मानसून में सक्रियता की संभावना बन रही है। इस दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तेज गति से हवा, गरज चमक के साथ हल्की से बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें